Vinita gupta

Add To collaction

हिंदू नववर्ष

💐मां शारदे को समर्पित 💐

*************************
हिंदू नव वर्ष पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं

नववर्ष चैत्र का आया सुहावन ।
रीते भंडार भरे ,भरा घर आंगन।।

झरे सब पीत पत्र,नव अंकुर फूट पड़े, 
कोयलिया कूक उठी ,सघन वृक्ष झूम उठे ,
 सजा मौर अमुआ पे, खुशबू मनभावन।
नव वर्ष चैत्र का...
****
आनंद उमंग भरि ,बाज रही पैजनियाँ,
हाँथों में कंगन कटि ,साज रही करधनियाँ,
खिल उठे गुलाब जैसे  ,अधर संग आनन।
नव वर्ष चैत्र का......
****
 शुभ उत्सव शुरू हुये, बजती शहनाइयां।
 कलश धरे मंदिर मे,   पुज रहीं बधाईयां।
सेवा में माई की  , अरपन  किया  मन।
नव वर्ष चैत्र का, आया सुहावन।
नव वर्ष चैत्र का.......
****
विनीता गुप्ता छतरपुर ,मध्य प्रदेश, स्वरचित /मौलिक

   10
4 Comments

Mohammed urooj khan

16-Apr-2024 12:20 PM

👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾

Reply

Gunjan Kamal

11-Apr-2024 12:31 AM

शानदार

Reply

HARSHADA GOSAVI

02-Apr-2024 10:10 AM

Amazing

Reply